झालावाड़ शहर में मंगलवार रात को जाते हुए साल और आने वाले नए साल के जश्न में डूबा रहा। होटलों में देर रात तक डीजे की धुन पर पार्टियां भी चलती रही। ऐसे में शहर की कोतवाली पुलिस ने भी कानून व्यवस्था को लेकर करीब 8 पॉइंट निर्धारित कर गश्त की। कोतवाली की चंद्रज्योति शर्मा ने बताया कि होटल और शहर में जश्न मनाने वालों से किसी अन्य को कोई परेशानी ना हो और कोई कानून व्यवस्था ना बिगड़े, इसको लेकर झालावाड़ शहर में अलग-अलग पॉइंट पर पुलिस की मोबाइल पार्टियां लगी रही। सीआई चंद्रज्योति शर्मा ने बताया कि पूरे शहर में निगरानी के लिए एसआई, एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल का करीब 25 पुलिस स्टाफ का जाब्ता अलग-अलग जगह लगाया गया। इसमें होटल पर निगरानी रखने के लिए 6 मोबाइल पार्टियां लगाई गई थी। इन मोबाइल पार्टियों ने अलग-अलग स्थान पर जाकर ग्रस्त की। शहर के बस स्टैंड, चौथ माता मंदिर, धोकडे के बालाजी, धनवाड़ा इलाका माम भानेज, समेत समय अन्य इलाकों में पुलिस ने जश्न मनाने वालों पर निगरानी की है। वहीं, आज भी नए साल पर अगर किसी ने बेवजह व्यवस्थाएं बिगड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


