अशोकनगर में कल 7 घंटे बिजली कटौती:पॉलिटेक्निक कॉलेज, रॉयल पार्क और विदिशा रोड समेत कई इलाके प्रभावित होंगे

अशोकनगर में कल (रविवार) बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र पर कंडक्टर क्षमता वृद्धि और प्रतिस्थापन का कार्य किया जाएगा। यह कार्य केंद्र सरकार की RDSS योजना के तहत होगा। बिजली कटौती सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगी। इससे अशोकनगर शहर के कई स्थानीय क्षेत्र प्रभावित होंगे। विदिशा रोड फीडर से जुड़े पॉलिटेक्निक कॉलेज, त्रिदेव मंदिर क्षेत्र, शिवपुरी पब्लिक, सूरज एग्रो, रॉयल पैराडाइज, रॉयल पार्क और विदिशा रोड के बाद का क्षेत्र इस कटौती से प्रभावित रहेगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्युत प्रदाय बंद या चालू करने का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *