खेत में चारा लेने गई महिला को करंट लगा, मौत:बैतूल में मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण करती थी

बैतूल में चारा लेने गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। वह मजदूरी करके अपने 5 बच्चों का भरण पोषण करती थी। पुलिस ने मामला की जांच में जुटी हुई है। मामला भैंसदेही थाना क्षेत्र के सिराज गांव में शनिवार का है। छोटी बाई (42) पति बीरबल उइके बकरियों के लिए चारा लेने खेत में गई थीं, तभी यह हादसा हुआ। सुबह 11 से 12 बजे के बीच हुई इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उन्हें बेहोश पाया और तत्काल झल्लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद छोटी बाई को जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पांच बच्चों (चार बेटे और एक बेटी) का पालन-पोषण मजदूरी करके करती थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला को करंट कैसे लगा, इसकी जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की गहन जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *