भोपाल में युवक को गोली मारने वालों का वीडियो:हथियारों से लैस आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने किया था हमला

भोपाल के ऐशबाग इलाके में दो दोस्तों को घेरकर बदमाशों ने फायरिंग की और चाकू से गंभीर वार कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य तीन को आरोपी बनाया है। घटना के दो दिन बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आधा दर्जन से अधिक बदमाश हाथों में तलवार छुरी लेकर हमले के लिए जाते नजर आ रहे हैं। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल है। इधर टीआई जितेंद्र गढ़वाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में थाने की एक टीम जुटी है। वीडियो की तस्दीक कर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि घटना ऐशबाग इलाके में शनिवार रात 11.30 बजे की है। हमले में एक युवक के हाथ में गोली लगी। सिर पर भी चाकू का घाव है। दोनों युवक को हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। ऐशबाग के जनता क्वार्टर में रहने वाले नफीस राजा (25) ने बताया कि वह मार्बल कटिंग का काम करता है। दिलकुश बाग में एक दोस्त रहता है। उससे मिलने के लिए दोस्त तंजीन के साथ मोपेड से जा रहा था। सोनिया कॉलोनी की तरफ जाते समय चार बदमाशों ने अपनी दो बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया। किसी और से झगड़ रहे थे, उसका साथी समझकर टूट पड़े घटना के बीच घायल कुछ समझ पाते, इसके पहले एक बदमाश ने कट्‌टा निकाल कर फायर कर दिया। गोली बाएं हाथ की कोहनी में लगी है। इसके बाद दूसरे बदमाश ने सिर पर चाकू से वार कर दिया। बदमाशों ने तंजीन पर भी चाकू से वार किए हैं। नफीस के मुताबिक, बदमाशों का मौके पर किसी और से विवाद चल रहा था। उन्होंने समझा कि हम लोग उनके साथी हैं। इसी शक में हमला कर दिया। आदतन अपराधी हैं चार मुख्य आरोपी हमला करने का आरोप अरबाज, अरमान इक्का, अमन बच्चा और फराज पर है। सभी के खिलाफ ऐशबाग सहित अन्य थानों में कई आपराधिक केस दर्ज हैं। ऐशबाग पुलिस ने अरबाज इक्का और अरमान को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *