सतना के परमहंस आश्रम धारकुंडी में जुटे 25 हजार भक्त:धूमधाम से मनाया गया सच्चिदानंद महाराज का 101 वां जन्मोत्सव

सतना के परमहंस आश्रम धारकुंडी में स्वामी श्री सच्चिदानंद जी महाराज का 101वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। करीब 25 हजार भक्त इस आयोजन में शामिल होने आश्रम पहुंचे। सुबह से ही भक्त भजन कीर्तन कर स्वामी जी महाराज का जन्मोत्सव मनाते नजर आए। इस दौरान आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ। स्वामी जी ने भक्तों को दिए वर्चुअल दर्शन स्वामी जी महाराज इन दिनों अपने महाराष्ट्र के बदलापुर आश्रम में है। अपने जन्मोत्सव के अवसर पर उन्होंने तपोभूमि धारकुंडी पहुंचे भक्तों को वर्चुअल दर्शन दिए। भक्तों और साधु-संतों ने महाराज श्री की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी भक्तों ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। नया साल मनाने भी आते हैं लोग परमहंस आश्रम चारो तरफ से घनघोर जंगल से घिरे पहाड़ पर है। यहां प्राकृतिक झरने भी है। लिहाजा लोग परिवार के साथ नया साल मनाने भी यहां आते हैं। बुधवार को भी परमहंस आश्रम आस्था और उल्लास का केंद्र बना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *