मंदसौर में अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट:कोहरा भी रहेगा; 7 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

मंदसौर जिले में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। शहर सहित अंचल में सुबह साढ़े 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ाई क्योंकि विजिबिलिटी 200 मीटर रही। ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट का दौर बना हुआ है। जिले में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन शीत लहर और कोहरे के अलर्ट जारी किया है। मौसम जानकारों के अनुसार माह के आखरी तक कड़ाके की ठंड का दौर रहेगा । शुरुआती 3 दिन प्रदेश के आधे हिस्से में कोहरा रहेगा। कुछ जिलों में शीतलहर भी चलेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी के चलते दिसंबर के आखिरी दिनों में बारिश और ओले का दौर रहा अब बारिश का दौर खत्म होते ही ठंड का असर बढ़ गया। ऐसा मौसम जनवरी में पूरे महीने ही बना रहेगा। बर्फबारी की वजह से बढ़ेगी ठंड जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे उत्तरी हवा चलेगी और मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। इस कारण जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। जनवरी में 20-22 दिन चल सकती है शीतलहर मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में 20 से 22 दिन तक शीतलहर और कोल्ड डे का असर रह सकता है। शुरुआती दो दिन में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। इसके बाद पूरे प्रदेश में असर बढ़ जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *