नए साल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़:भगवान के दर्शन कर मंगल कामनाओं के साथ की शुरुआत, आश्रमों में कर रहें समाजसेवा

नए साल के पहले दिन सुबह से ही लोगों का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्त मंदिरों में दर्शन करते हुए वर्ष भर बुरी विपदाओं से दूर रहने की कामना कर रहे थे। वहीं, मंदिरों के बाहर भक्तों ने जरूरतमंदों को चाय, गर्म कपड़े और भोजन भी वितरित किया। साल के पहले दिन, बुधवार को, शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आई। लोग नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ करना चाहते थे। मंदिरों में उमड़ी भीड़ शहरवासियों ने बुधवार को नए साल की शुरुआत अपने नए संकल्पों के साथ की। प्रमुख मंदिरों जैसे अचलेश्वर, कोटेश्वर, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, खेड़ापति, और गिरगांव महादेव आदि में भगवान के दर्शन करने के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मंदिर पहुंचकर लोगों ने पूजा अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। शिव मंदिरों में भक्तों ने दूध, दही, शहद, और गंगाजल के साथ अभिषेक किया और बेलपत्र तथा पुष्प अर्पित किए। साथ ही, मंदिरों में दान-पुण्य भी किया गया। आश्रमों में समाजसेवा नए साल के पहले दिन, समाजसेवी संगठनों के सदस्यों ने अनाथ आश्रमों में पहुंचकर दान-पुण्य किया और बच्चों के साथ नए साल का जश्न मनाया। यहां बच्चों को उपहार दिए गए और उनका मुंह मीठा कराया गया। नए साल के पहले दिन, माधव अंधाश्रम, नारी निकेतन, कुष्ठ आश्रम सहित अन्य आश्रमों में पहुंचकर शहरवासियों ने बच्चों को उपहार और वस्त्र बांटे। खुशहाली की कामना

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *