मां भवानी शिव हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब:नववर्ष की पूर्व संध्या पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

नववर्ष 2025 के आगमन के अवसर पर राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन स्थित सुभाष कॉलोनी में स्थित मां भवानी शिव हनुमान मंदिर में मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए, जिन्होंने मिलकर भगवान हनुमान की स्तुति की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान चालीसा पाठ का यह आयोजन दादाजी धाम के गुरुदेव बजरंगदास महाराज की प्रेरणा से किया गया, जिन्होंने शहर के विभिन्न मंदिरों और स्थलों पर इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया है। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर सामाजिक एकता, भक्ति और आस्था के साथ नए साल का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *