लखनऊ के होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या:बेटे के साथ बाप ने पत्नी और 4 बेटियों को मारा; मर्डर का VIDEO भी बनाया

लखनऊ के होटल में बाप-बेटे ने अपने परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी। पत्नी और 4 बेटियों की हत्या के बाद पिता होटल से भाग गया। जबकि बेटा थाने गया। वहां पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में 5 लोगों की लाश पड़ी थी। DCP रवीना त्यागी ने बताया- बेटे अरशद (24) के साथ पिता मो. बदर ने पत्नी आसमां, 4 बेटियों- आलिया (9), अक्क्षा (16), अल्शिफा (19) और राहीमीन (18) की हत्या कर दी। परिवार 30 दिसंबर को लखनऊ आया था। नाका इलाके के शरनजीत होटल में कमरा लिया। बेटे ने मर्डर करते के दौरान का वीडियो भी बनाया। इसमें पिता बच्ची का गला दबाते नजर आ रहा है। कमरे में लाशें पड़ी हुई हैं। परिवार आगरा के इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया का रहने वाला था। शरनजीत होटल में कमरा नंबर-109 में ठहरा था। जांच के बाद पुलिस ने कमरा सील कर दिया। वीडियो में कहा-पड़ोसियों ने प्रताड़ित किया, योगी जी इंसाफ दिलवाइए
अरशद ने हत्या के दौरान वीडियो बनाया। इसमें आगरा में पड़ोसियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। कहा- उन्होंने जीना हराम कर दिया। हमारे घर पर कब्जा करना चाहते हैं। हम 13 दिन से फुटपाथ पर सोने के लिए मजबूर हैं। आरोपी हमारी बहनों को बेचना चाहते थे। आज ये बहुत तड़पी हैं। योगी जी हमारे जीते जी नहीं तो मरने के बाद ही इंसाफ दिलवाइए। ऐसे मुसलमानों को मत छोड़ना। मकान के पेपर मेरे पास हैं। मकान को हम मंदिर के नाम करना चाहते थे। धर्म परिवर्तन करना चाहते थे। योगी जी से गुजारिश है कि इन जैसे मुसलमानों को मत छोड़ो। पूरी खबर पढ़िए हत्या के बाद पिता को स्टेशन पर छोड़ा
अरशद ने पूछताछ में बताया कि उसे डर था कि उसे कुछ हो गया तो मां और बहन का क्या होगा। इसलिए उनको मारने का फैसला किया। अरशद परिवार को पहले अजमेर लेकर गया। फिर लखनऊ लाकर सभी को होटल में रुकवाया। रात में शराब पिलाई। पिता के साथ मिलकर कुछ के मुंह में कपड़ा डालकर दुपट्टे से गला दबा दिया और कुछ की कलाई ब्लेड से काट दी। पिता ने भी परिवार के साथ बनाया था वीडियो
पुलिस को अरशद के मोबाइल से एक वीडियो मिला है। इसमें पिता बदर, चार बेटियां और पत्नी हैं। इसमें आरोपी बदर कह रहा है- पड़ोसी परिवार को बहुत ज्यादा परेशान करते हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 16 तारीख को भी मैंने पुलिस कंप्लेन की। लेकिन पुलिस ने दबाव डालकर समझौता करा दिया। पड़ोसियों को पता है कि हम इस्लाम धर्म छोड़ना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने दुश्मनी कर ली। हम लोग भटक रहे हैं, बहुत परेशान हैं। आरोपी के घर आगरा पहुंची भास्कर टीम… आगरा के घर पर ताला, विवाद के बाद भाग आया था अरशद
परिवार आगरा का रहने वाला था। दैनिक भास्कर की टीम मौके पर पहुंची तो घर पर ताला लगा था। पड़ोस में रहने वाले बाबू मासूम खां ने बताया- जब मुझे घटना के बारे में पता चला तो मैं अरशद के घर पर आया तो देखा ताला लगा हुआ था। पता चला कि अरशद 8-10 दिन पहले अजमेर की बात कहकर घर से निकल गया था। वह फेरी लगाने का काम करता था। आए दिन मोहल्ले में झगड़ा करता रहता था। पड़ोसी मो. इस्लाम ने बताया- अरशद बहुत ही झगड़ालू किस्म का था। वह अपने परिवार से मोहब्बत नहीं करता था। परिवार ने बताया था कि वह अजमेर शरीफ जा रहा है। वह लखनऊ कैसे पहुंच गया। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पड़ोसी आफताब ने बताया-अरशद का 18 दिसंबर को मीटर लगाने को लेकर उससे हल्का सा विवाद हो गया था। उसने ऊपर से पत्थर फेंक थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई थी। इसके बाद अरशद भाग गया था। फिर वह रात को लौट के आया और जबरन अपनी मां और तीन बहनों को लेकर वहां से चला गया। उसने पूरे मोहल्ले के सामने कहा कि वह अजमेर जा रहा है। इसके बाद से घर पर ताला लगा है। जब अरशद अपने परिवार को ले गया था तब उसके पिता साथ में नहीं थे। 6 महीने पहले शादी हुई, लेकिन पत्नी ने छोड़ दिया
आगरा में पड़ोसियों ने बताया कि अरशद की शादी हो चुकी है। शादी के 6 महीने बाद ही उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। परिवार मुहल्ले के लोगों से संपर्क नहीं रखता था। बाप-बेटा दोनों अक्सर झगड़ा करते रहते थे। खबर से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *