शिरोमणि अकाली दल के प्रधान रहे सरदार सुखबीर सिंह बादल और बठिंडा से सांसद उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल आज नववर्ष के अवसर पर श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। अपनी सजा पूरी करने के बाद ये पहला मौका है, जब सुखबीर बादल दरबार साहिब पहुंचे हों। पिछली बार से पिछली बार से ज्यादा सुरक्षा तैनात की गई थी। सुरक्षा घेरे के बीच वह श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस अवसर पर बोलते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में शांति और सौहार्द कायम रहे, जिसके लिए प्रार्थना भी की गई है। नववर्ष के अवसर पर वह सभी पंजाबियों और देशवासियों को बधाई देते हैं और प्रार्थना करते हैं कि पंजाब में शांति, सद्भाव और भाईचारा बना रहे। सुरबीर बादल पर हुआ था दरबार साहिब के बाहर हमला बता दें कि सुखबीर बादल के गोल्डन टेंपल के बाहर 7 दिसंबर को आतंकी नारायण सिंह चौड़ी द्वारा हमला किया गया था। हमलावर नारायण सिंह चौड़ा दल खालसा का मेंबर है। उस पर 1984 में आतंकवाद के दौर में सक्रिय रहने और चंडीगढ़ बुड़ैल जेल ब्रेक जैसे आरोप रहे हैं। बुधवार को वह गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बहाने आया। सुखबीर के सुरक्षाकर्मियों को भी इसकी भनक लग गई। उन्होंने चौड़ा पर नजर रखी। चौड़ा पहले वहां घूमता रहा। इसके बाद वह धीरे-धीरे गोल्डन टेंपल के गेट की तरफ बढ़ा, जहां सुखबीर बादल व्हीलचेयर पर बैठकर सेवादार की ड्यूटी कर रहे थे। जब उसकी सुखबीर बादल से दूरी चंद मीटर की रह गई तो उसने अपनी जैकेट से पिस्टल निकाली और सुखबीर पर निशाना साधकर फायरिंग करने लगा। सुखबीर के सुरक्षाकर्मी उस पर पहले से नजर रख रहे थे। उन्होंने उसका हाथ पकड़कर ऊपर उठा दिया। जिससे गोली गोल्डन टेंपल की दीवार पर लगी। इसके बाद पुलिस कॉन्स्टेबल रछपाल सिंह और परमिंदर सिंह ने आरोपी को पकड़ लिया।


