कुरूक्षेत्र पुलिस ने पटियाला से पकड़ा ठग:विदेश भेजने के नाम पर लिए 33.66 लाख रुपए; खुद को बताया था अमेरिकी मूल का

कुरूक्षेत्र पुलिस ने डेढ़ साल बाद पटियाला से एक ठग को पड़ा है। जिसने अमेरिका भेजने के नाम पर 33.66 लाख रुपए की ठगी की थी। आरोपी ने खुद को अमेरिकी मूल का बताया था। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर थानेसर में दी अपनी शिकायत में कनीपला निवासी महिला ने बताया कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता थी। इस बारे में उसने शमशेर सिंह उर्फ संदीप कुमार व अमरजीत सिंह निवासी मुरादपुर पटियाला पंजाब से सम्पर्क किया था। अमरजीत सिंह सैक्टर 2 कुरूक्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करता था। उसने बताया था कि वह विदेश भेजने का काम करते हैं तथा पैसे विदेश जाने के बाद लेते हैं। अमरजीत सिंह ने उसको अपने बेटे शमशेर सिंह उर्फ़ संदीप सिंह से मिलवाया था। शमशेर सिंह उर्फ संदीप सिंह ने उनको बताया कि वह भी अमेरिकी मूल का है। वह उनकी बातों में आ गई और उनके द्वारा मांगे गये कागजात फ़ोन पर भेज दिए। 40 लाख में हुआ था इकरारनामा शिकायत में बताया कि आरोपियों से विदेश भेजने के लिए 40 लाख रूपए में के इकरारनामा हुआ। इसके बाद उसने दिनांक 29 मार्च 2023 में करीब 5.50 लाख रुपए अमरजीत सिंह को दिए। कुछ समय बाद उसने शमशेर सिंह उर्फ संदीप सिंह के द्वारा दिए गये खाते में करीब 33 लाख 66 हजार रुपए अलग-अलग तारीखों को जमा कर दिए। अब ना तो आरोपी ने उनका वीजा लगवाया और ना ही टिकट दी। एक आरोपी पहले हो चुका गिरफ्तार आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक नवतेज सिंह की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी शमशेर सिंह उर्फ संदीप सिंह निवासी मुरादपुर पटियाला पंजाब को मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करके 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस इस मामले पहले भी एक आरोपी को काबू कर चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *