पामगढ़ | जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री प्रीति अजय दिब्य ने नवरात्र के दौरान देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में मत्था टेककर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। उन्होंने महामाया मंदिर चोरभट्टी, भंवतरा, खपरी, लगरा चंडीदाई मंदिर चंडीपारा, महामाया मंदिर पामगढ़, बारगांव, राहौद, शिवरीनारायण सहित क्षेत्र के देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालो में मां दुर्गा की आराधना की। वह अष्टमी पर भदरा और खपरी में आयोजित कन्या भोज कार्यक्रम में भी शामिल हुई। इस दौरान आमजनों से भेंट मुलाकात कर क्षेत्र की मांगों और समस्याओं को लेकर चर्चा की।अधिकांश जगह जर्जर आंगनबाड़ी भवन ,ग्राम पंचायत भवन और ग्राम टांड खपरी में स्टॉप डेम और पनगांव से सेंदरी मार्ग की सड़क की मांग की गई। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी से चर्चा कर मांगो के निराकरण का आश्वासन दिया।


