आज बिना कप्तान नागपुर जाएगी राजस्थान टीम:महिला टी-20 टीम 27 को घोषित, पर अब भी ‘सिफारिश’ में अटका कप्तान का ऐलान

बीसीसीआई का डोमेस्टिक सीजन शुरू हो चुका है। एक के बाद एक राजस्थान की भी 4 अलग-अलग टीमों की घोषणा हो चुकी है। इनमें से रणजी ट्रॉफी, अंडर-19 गर्ल्स और अंडर-19 बॉयज टीमों के कप्तान की घोषणा तो राजस्थान क्रिकेट संघ की एडहॉक कमेटी कर चुकी है। पर सबसे पहले 27 सितंबर को घोषित सीनियर महिला टी20 टीम की कप्तान की घोषणा अभी नहीं हुई है। शेष | पेज 6 टी20 टीम आयुषि गर्ग, डिम्पल कंवर, चंद्रिका ज्योत्स्ना भाटी, संगीता कुमावत, सिद्धि पवन शर्मा, सुमन मीणा, ज्योति चौधरी, सोनल कलाल, शानू सेन, कौशल्या चौधरी, अक्षिता माहेश्वरी, बबीता मीणा, सुमित्रा जाट, अर्चना योगी, याना वर्मा, गंगा। इसलिए अटकी घोषणा जब बाकी सभी टीमों के कप्तान खुद सलेक्शन कमेटियों ने घोषित कर दिए हैं तो फिर सीनियर महिला टीम की कप्तान का नाम घोषित करने में इतनी देर क्यों लग रही है। क्या सलेक्शन कमेटी या फिर राजस्थान क्रिकेट संघ की एडहॉक कमेटी पर किसी तरह का दबाव है। क्या कोई बड़ा अधिकारी या मंत्री किसी विशेष खिलाड़ी को कप्तान बनाना चाहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *