सवाईमाधोपुर | ग्राम कुस्तला में विजय दशमी उत्सव पर आरएसएस का पथ संचलन छतरी वाले बालाजी से मुख्य बाजार होते हुए वापस कुस्तला पहुंचकर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दामोदर प्रसाद शास्त्री थे। इस मौके पर खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने क्षेत्र के लोगों की मांग पर 2 करोड़ 19 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें 79 लाख रुपए का एसएच-01 (SH -01) से महात्मा गांधी स्कूल कुस्तला तक सड़क व पुलिया निर्माण कार्य, लालसोट-कोटा मेगा हाइवे चेनेंज 72/040 से 73/640 कुस्तला गांव सड़क के सुदृढ़ीकरण निर्माण के लिए 140 लाख रुपए व अटल पथ निर्माण कार्य होगा। आरएसएस के पथसंचलन में खण्डार विधायक सहित भारी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।


