19 वर्षीय (छात्रा) नेटबॉल में हनुमानगढ़ व 17 वर्षीय में भीलवाड़ा ने जीता खिताब

कासं|सवाईमाधोपुर 69वीं राज्य स्तरीय (17 व 19 वर्षीय) छात्रा वर्ग की नेटबॉल प्रतियोगिता के पुलिस लाइन मैदान पर खिताबी मुकाबले हुए। 19 वर्षीय के फाइनल मुकाबले में हनुमानगढ़ ने जयपुर की टीम को 38-31 से शिकस्त देकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। 17 वर्ष के फाइनल मुकाबले में भीलवाड़ा ने हनुमानगढ़ को 31-30 के मामूली अंतर से हरा कर प्रतियोगिता अपने नाम की। इस मौके पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मीणा और संयोजक कल्पना शर्मा उपस्थित रहे। विजेता टीमों के खिलाडिय़ों को रविवार को जिला कलेक्टर के सौजन्य से रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कराया जाएगा। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राजेन्द्र सिंह तंवर ने शनिवार को (17 व 19 वर्षीय) नेटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के मुकाबले हुए। 17 वर्ष में भीलवाड़ा ने जयपुर को 38-31, हनुमान गढ़ ने श्रीगंगानगर को 40-21 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में जयपुर ने श्रीगंगानगर को हराया। इसी प्रकार 19 वर्ष में जयपुर ने भीलवाड़ा को 32-28, हनुमानगढ़ ने श्रीगंगानगर को 25-14 से शिकस्त देकर खिताबी जंग में स्थान पक्का किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में भीलवाड़ा ने श्रीगंगानगर को शिकस्त दी। प्रतियोगिता के प्रथम दिन नाश्ते की व्यवस्था टीकाराम मीना करेला, सायंकालीन भोजन की व्यवस्था त्रिनेत्र गणेश मंदिर ट्रस्ट, द्वितीय दिवस नाश्ते की व्यवस्था राबाउमावि मानटाउन के लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार मीना, भोजन की व्यवस्था केबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, तृतीय दिवस का भोजन व्यवस्था बृजेश शुक्ला खण्डार, चतुर्थ दिवस भोजन व्यवस्था सवाईमाधोपुर ब्लॉक के प्रधानाचार्यों, पांचवें दिवस नाश्ता व भोजन की व्यवस्था जिला शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ, छठे दिन भोजन व्यवस्था राउमावि मकसूदनपुरा के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद मीना द्वारा की गई। प्रतियोगिता के दौरान खेल मैदान, नियंत्रण कक्ष व आवास स्थलों पर आरओ पानी की व्यवस्था रवि गोयल द्वारा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी हरकेश लाल मीना ने भामाशाहों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य के लिए अनुकरणीय बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *