पूर्व सांसद रंजीता कोली बोलीं, पेट्रोल-डीजल राष्ट्रीय मुद्दा

कासं|सवाईमाधोपुर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर जिला भाजपा की पत्रकार वार्ता में हंगर इंडेक्स में भारत का स्थान कितना है, सवाल पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि हंगर इंडेक्स जैसी कोई सूची नहीं है। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में शामिल नहीं किए जाने के सवाल पर भाजपा की पूर्व सांसद रंजीता कोली ने कहा कि यही राष्ट्रीय मुद्दा है। जिला मुख्यालय परे हम्मीर सर्किल स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर एवं भरतपुर की पूर्व सांसद रंजीता कोली ने मीडिया से मुखातिब होते हुए आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। आमजन को अभियान से रूबरू कराने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2020 में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखा था। इसके तहत आज देश में सुई से लेकर हवाई जहाज एवं लड़ाकू विमानों के इंजन तक बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं भारत आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विदेशों पर अपनी निर्भरता कम कर रहा है। रक्षा क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में देश में तेजी से काम हो रहा है। इससे ना सिर्फ देश के आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी, बल्कि देश तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *