सवाईमाधोपुर | मिश्र मोहल्ले में शनिवार को उस वक्त हडकंप मच गया, जब एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे नगर परिषद के कार्मिकों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। कोतवाली थाना पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में सामने आया कि गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज होने से आग लग गई।


