नगर परिषद ने अवैध टीन शेड निर्माण को किया ध्वस्त

राजसमंद| राजसमंद नगर परिषद की ओर से शनिवार को शहर के 50 फीट रोड पर अवैध टीन शेड की दुकानें व गोदाम को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर परिषद ने एक ही बड़े डोम को ध्वस्त किया। इस डोम में करीब सात से आठ टीन शेड की दुकानें बना रखी थी। जो बिना नगर परिषद की परमिशन के अवैध निर्माण कार्य किया गया। यह डोम में दुकानें दिनेश पुत्र मोहनलाल, लक्ष्मी लाल पुत्र उदयराम, मीठा लाल पुत्र उदय राम द्वारा बिना स्वीकृति के अवैध प्रकार से टीन शेड लगाकर निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसे नगर परिषद के अतिक्रमण दस्ते के सीएसआई गिरिराज गर्ग, स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश अठवाल व अतिक्रमण दस्ते सहित मौके पर जाकर अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *