बांसवाड़ा| लीयो कॉलेज में शनिवार को युवा जीवन से परिचर्चा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता युवा कवि स्वयं श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के बीच अपनी लोकप्रिय कविताओं का पाठ किया और उन्हें संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास का संदेश दिया। अतिथि परिचय और स्वागत भाषण प्रकाश चंद्र पंड्या ने दिया, जबकि निदेशक मनीष त्रिवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। कवि श्रीवास्तव ने अपने एक घंटे के काव्य पाठ में जीवन के विभिन्न पहलुओं और युवाओं की भावनाओं को सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत किया। उन्होेंने विद्यार्थियों को मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, वहीं घर से निकलना ही पड़ा घर के वास्ते कविता ने मध्यमवर्गीय युवाओं के संघर्ष और जिम्मेदारियों को मार्मिक ढंग से उजागर किया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक मनीष त्रिवेदी ने कवि स्वयं श्रीवास्तव और अजय ओझा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. शिल्पा त्रिवेदी ने आभार जताया। संचालन सौम्या सुरेखा ने किया और तकनीकी संयोजन जितेंद्र जैन व अभिनीत ने संभाला।


