माय भारत स्वयंसेवकों भर्ती 5 तक कर सकते हैं आवेदन

बांसवाड़ा| मेरा युवा भारत की ओर से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए माय भारत स्वयंसेवकों की भर्ती की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा और क्षमताओं को स्वास्थ्य साक्षरता, स्वच्छता, लैंगिक समानता तथा अन्य सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता अभियानों में सार्थक रूप से लगाना है। इसके लिए आवेदक का 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बांसवाड़ा जिले के युवा 5 अक्टूबर तक माय भारत पोर्टल (https://mybharatdot govdotin/pages/ny_co rps_gjt) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *