बांसवाड़ा| खेत में आकर महिला से दुष्कर्म करने और फिर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भूंगड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। वारदात 27 सितंबर की है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता खेत में थी। इसी दौरान आरोपी आया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी राजू नाम के व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक रमेशचंद्र को सौंपी है।


