इंदौर में नो एंट्री पर अब कैमरों से रखेंगे नजर:दो से तीन जगह लगाए कैमरे, ट्रक हादसे के बाद 19 स्थानों पर लगेंगे

इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर हुए ट्रक हादसे के बाद से पुलिस नो एंट्री में आने वाली गाड़ियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही अब पुलिस शहर के 19 ऐसे स्थानों पर कैमरे लगेंगे। इन कैमरों की मदद से नो एंट्री में आने वाले भारी वाहनों पर नजर रखी जाएगी। फिलहाल दो से तीन जगह कैमरे लगाए गए है, जिनकी मदद से नो एंट्री में आने वाले भारी वाहनों पर नजर रखी जा रही है। इंदौर में 15 सितंबर को एयरपोर्ट रोड पर ट्रक हादसा हुआ था। जिसमें एक ट्रक नो एंट्री में घुस गया था और उसने कई गाड़ियों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। ट्रक के नीचे बाइक सवार व्यक्ति बाइक सहित फंस गए थे। जिसके चलते ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई थी। बड़ा गणपति चौराहे के पहले ही ट्रक को बमुश्किल रोका गया था। 439 से ज्यादा वाहनों पर की कार्रवाई इस घटना के बाद से ही पुलिस लगातार नो एंट्री में आने वाले भारी वाहनों पर नजर रखें हुए और उनके नो एंट्री में आने पर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक 16 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक पुलिस ने 439 वाहनों पर कार्रवाई की है जो नो एंट्री नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इनसे 21 लाख 25 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूल किया गया है। 14 वाहनों पर कोर्ट चालान बनाए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों से अपील की है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए नो एंट्री नियमों का पालन करें, नियम विरुद्ध संचालन से बचें और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया स्मार्ट सिटी के तरफ से लग रहे हैं। कुछ जगह पर लगाए जा चुके हैं। 19 जगहों को भी कवर किया जा रहा है। दो-तीन जगह पर चल रहा है। इसमें सुपर कॉरिडोर और बड़ा गणपति की तरफ लगाए जा चुके हैं। जिसका निरीक्षण भी किया जाएगा। 19 जगहों पर इन कैमरों को लगाया जाएगा। यहां लगेंगे कैमरे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *