सागर| स्मार्ट सिटी द्वारा लाखा बंजारा झील के सौंदर्यीकरण के साथ शहरवासियों के लिए झील के चारों तरफ वाकिंग ट्रैक का निर्माण किया गया था। झील के चारों तरफ बने इस वाकिंग ट्रैक की लंबाई लगभग 5 किलोमीटर है। कॉरिडोर तरफ प्रमुख मार्ग पर जाने एवं फिर लाखा बंजारा झील में प्रवेश करने के लिए जिस रास्ते का निर्माण किया गया था वहां पर लोहे की रॉड को बेल्डिंग करके बंद कर दिया गया है। इससे अब वाकिंग ट्रैक का पूरा चक्कर लगा पाना संभव नहीं है। निगमायुक्त राजकुमार खत्री का कहना है प्रवेश के लिए मुख्य द्वार एवं चकराघाट से एंट्री है। इसे सुरक्षा कारणों से बंद किया गया है। फिर भी एक बार समीक्षा कर लेंगे।


