सीकर में कोल्ड-ड्रिंक पिलाकर 27 साल की महिला से रेप:अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए, वायरल करने की धमकी दी

सीकर में 27 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप किया गया। इस दौरान महिला के अश्लील फोटो-वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए गए। बाद में इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई। महिला ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि गांव के ही दुकानदार ने महिला को कोल्डड्रिंक पिलाकर अपनी दुकान में रेप किया। रेप करने के दौरान महिला के अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड किए। अब युवक इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *