दैनिक भास्कर मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो का आज अंतिम दिन:रतलाम में प्लॉट और मकान की बुकिंग कराने पर मिलेगी स्कूटी और सोने का सिक्का

दैनिक भास्कर और निमंत्रण ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में सजन प्रभा हॉल में चल रहे रियल एस्टेट कारोबार के सबसे बड़े प्रापर्टी एक्सपो के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दो दिन में इस एक्सपो में 500 से ज्यादा परिवार पहुंचे। अपने पसंद के प्लाट और मकान की बुकिंग कराई। आज अंतिम दिन प्रापर्टी एक्सपो का रविवार को अंतिम दिन है। इसमें सुबह 10.30 बजे से रात 8 बजे तक इस शामिल हो सकते हैं। यहां 25 से ज्यादा आवासीय कॉलोनियों के प्रोजेक्ट एक ही छत के नीचे खरीदना का मौका मिल रहा हैं और वो भी आकर्षक छूट और उपहारों के साथ। दैनिक भास्कर के प्रॉपर्टी एक्सपो में पूरे विश्वास से प्लाट और मकान इसलिए खरीद सकते हैं क्योंकि जिन कॉलोनियों के प्रोजेक्ट एक्सपो में आए हैं, वे पूरी तरह वैध होकर रेरा अप्रूव्ड है। इतना ही नहीं सारी जरूरी सरकारी अनुमतियां भी प्राप्त हैं। इससे शहरवासी भरोसे और गारंटी के साथ यहां प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। यदि आप भी आशियाने का प्लान बना रहे हैं तो इस प्रॉपर्टी एक्सपो में विजिट कर सकते हैं। एक्सपो में प्लॉट और मकान खरीदने के लिए पैसों की भी चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां लोन की सुविधा भी दी जा रही है। इस एक्सो में यदि आप प्लाट और मकान की बुकिंग कराते हैं तो आपको स्पेशल डिस्काउंट तो मिलेगा साथ ही आपको सोने का सिक्का और रजिस्ट्री और स्कूटी फ्री भी मिलेगी।। एक्सपो में शामिल बिल्डर और कॉलोनाइजर बुकिंग कराने पर अन्य आकर्षक गिफ्ट और डिस्काउंट भी दे रहे हैं। आसपास के जिलों से भी आ रहे एक्सपो में एक्सपो में शहर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग आ रहे हैं। धार, नागदा, जावरा, मंदसौर, नीमच, पेटलावद से भी लोग परिवार साथ आ रहे हैं। यहां विभिन्न प्रोजेक्ट को देख कर बुकिंग करा रहे हैं। आसपास के जिलों के भी लोगों ने बुकिंग कराई है। एक्सपो में इन कॉलोनियों के प्रोजेक्ट शामिल बंजली हवाई पट्टी के पास पलसोड़ा, सागोद रोड, भक्तन की बावड़ी से महू-नीमच हाईवे फोरलेन, सैलाना रोड, पलसोड़ा क्षेत्र, सनावदा रोड, अहिंसा ग्राम बायपास, इस्कान मंदिर के पास, ग्राम हापु खेड़ी, महू-नीमच फोरलेन, अन्य शहर के इलाके सहित जावरा आदि। एक्सपो के ये है प्रमुख आकर्षण

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *