फेसबुक पर दोस्ती, घर ले जाकर किया रेप:शादी का दिया झांसा; बात करना बंद की तो मारपीट कर जान से मारने धमकाया

रतलाम में ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली महिला (31) के साथ रेप का मामला सामने आया है। उसकी पहले फेसबुक एक युवक से दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी का बहाना कर युवक ने रेप किया। थाना औद्योगिक क्षेत्र ने केस दर्ज किया है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि मैं मेरी 2009 में शादी हुई थी। शादी के 8 साल बाद पति से तलाक हो गया। 7 साल से रतलाम में रह रही हूं। साल 2022 में फेसबुक पर मेरी पहचान सनी राजपूत से हुई थी। हम एक-दूसरे से बात करने लगे। सनी मुलाकात के लिए पार्लर पर आने लगा। हमारी दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप- 4 से 5 बार बनाए शारीरिक संबंध
महिला का आरोप है कि सनी ने कहा कि मैं तुझसे शादी करना चाहता हूं। 1 मई 2023 को सनी मेरे पार्लर पर आया। मुझे कहा कि तू मेरे घर पर चल। वह मुझे उसके घर एमबी नगर ले गया। उसके घर पर कोई नहीं था। उसने घर पर मेरे साथ मेरी मर्जी के बिना मेरे साथ खोटा काम (रेप) किया। बाद में उसने नयागांव में किराए का कमरा लिया। वहां पर भी सनी ने मेरे साथ 4 से 5 बार शारीरिक संबंध बनाए। मैंने सनी से शादी करने का बोला तो वह हमेशा टालता रहा। बोली- जान से मारने की दी धमकी
उसने बताया मार्च 2025 में सनी मुझे उसके कमरे पर ले जाने लगा तब मैने कहा कि तुम मुझसे शादी करोगे तो मैं तुम्हारे साथ चलूंगी। इस पर सनी कहने लगा कि अभी मेरी शादी करने की इच्छा नहीं है। उसने शादी करने से मना कर दिया। तब मैंने उसके साथ जाने से मना किया तो उसने जाम से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि तू मेरे साथ कमरे पर नहीं चलेगी तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा। तब से मैंने सनी से बातचीत करना बंद कर दी। 1 सितंबर 2025 को सनी मेरे पार्लर पर आया। मुझे कहा कि बात क्यों नहीं कर रही है। इसी के साथ उसने मेरे साथ थप्पड़ों से मारपीट की। प्राइवेट कंपनी में करता है काम आरोपी
थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया आरोपी राजस्थान में रहकर प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। पिता रतलाम में रहते है। जो रेलवे कर्मचारी है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *