दतिया में आज कई क्षेत्रों में बिजली कटौती:मेंटेनेंस के चलते शहर और ग्रामीण इलाकों में पांच घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

दतिया में बिजली कंपनी रविवार को शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मेंटेनेंस करेगी। सुरक्षा कारणों से इस दौरान कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कंपनी के अनुसार, यह कार्य करीब 4 से 5 घंटे तक चलेगा। शहर के इन क्षेत्रों में बिजली कटौती शहर के कुछ हिस्सों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। जिन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी, वे हैं: अगरबत्ती फैक्ट्री, मुक्तिधाम, गड़रिया की चौकी, माइक्रोवेव टावर, एसएफ कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज हॉस्टल, 29वीं बटालियन ऑफिस और न्यू कलेक्ट्रेट से जुड़े क्षेत्र। वहीं, अन्य शहरी इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इनमें शामिल हैं: रेलवे फाटक, रेलवे स्टेशन रोड, शारदा विहार कॉलोनी, झांसी चुंगी, सर्किट हाउस, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कलापुरम, रावतपुरा कॉलेज और जिला न्यायालय क्षेत्र। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मेंटेनेंस के चलते बिजली बंद ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई सब-स्टेशनों से जुड़े फीडरों पर काम किया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बड़ौनी, औरीना, लमकना, घूघसी और रिछारी सब-स्टेशनों से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक इन इलाकों में भी बिजली नहीं रहेगी: सिंधवारी, चिरूला, बीकर आबादी-2, जुझारपुर, बरगांय, क्रेशर परासुरा, कामद, गोराघाट, बड़ौनकला, सीतापुर, लहरा, नयाखेड़ा, उदगवां, कमरारी, भदौना आबादी, राजापुर, दुरसड़ा, खोडन, जिगना, गढ़ी पचोखरा और गोरा पंप फीडर क्षेत्र। समय में हो सकता है बदलाव कंपनी प्रबंधन ने बताया है कि कार्य की स्थिति और तकनीकी जरूरतों को देखते हुए बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *