लुधियाना में साउथ सिटी पुलों पर क्रेडिट वॉर:केन्द्रीय मंत्री बिट्‌टू ले चुके जायजा, आज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा करेंगे उद्घाटन

पंजाब के लुधियाना में साउथ सिटी में बन रहे पुलों को लेकर क्रेडिट वॉर शुरू हो गई है। बीते दिन केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने इन पुलों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं अब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (बकलावी के पास) सिधवां नहर पर नवनिर्मित पुल का आज उद्घाटन करेंगे। यहां बता दें कि साउथ सिटी के लोगों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है कि सिधवां नहर पर बन रहे चार पुलों में से 2 पुल इस महीने के आखिर तक बनकर तैयार हो जाएंगे। लुधियाना वेस्ट के उपचुनाव में जीते संजीव अरोड़ा पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना वेस्ट से गुरप्रीत सिंह गोगी विधायक बने थे, लेकिन जनवरी 2025 में उनकी खुद की पिस्तौल से गोली चलने से घर पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट को भरने के लिए निर्वाचन आयोग ने जून में उपचुनाव करवाए। इस उपचुनाव में AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया। इसके प्रचार में CM भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल ने लोगों से वादा किया था कि अगर अरोड़ा विधायक बने तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। इसके बाद लोगों ने अरोड़ा को दिल खोलकर वोट दिए। संजीव अरोड़ा ने 10 हजार 637 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु से 43.34% अधिक वोट मिले। 5 लाख की आबादी को होगा लाभ इन पुलों के बनने से साउथ सिटी और आसपास के इलाकों में रहने वाले करीब 5 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। खासकर वीकेंड पर लगने वाले जाम से लोगों को काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब उन्हें शहर में आने-जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। 16.64 करोड़ रुपए की लागत NHAI के अनुसार, सिधवां नहर पर चार पुलों को दिसंबर 2023 में 16.64 करोड़ रुपए की लागत से बनाने की मंजूरी दी गई थी। पुलों के बेस बनाने के लिए सड़क निर्माण एजेंसी को सिधवां नहर में पानी बंद होने का इंतजार करना पड़ा, जिसकी वजह से प्रोजेक्ट में देरी हुई। प्रत्येक पुल की लंबाई लगभग 36 मीटर और चौड़ाई लगभग 11 मीटर होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *