कपूरथला के सिविल अस्पताल में बिजली गुल:अंधेरे में हो रहा मरीजों का इलाज, नहीं चलाया गया जनरेटर, हॉटलाइन भी चालू नहीं

कपूरथला के सिविल अस्पताल में रविवार सुबह 4 बजे से बिजली गुल है। तेज बारिश और हवाओं के कारण हुई इस कटौती के चलते अस्पताल का स्टाफ मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज करने को मजबूर है, जबकि अस्पताल में जनरेटर और हॉटलाइन की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में बिजली गुल होने के बाद भी जनरेटर चालू नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि जनरेटर जिस पुरानी इमारत में रखा है, उसकी छत टपकती है, जिस कारण बारिश में उसे स्टार्ट नहीं किया जा सका। एसएसमओ ने दिए आदेश एसएमओ डॉ. परमिंदर कौर ने बताया कि सिविल अस्पताल में हॉटलाइन और जनरेटर दोनों उपलब्ध हैं। उन्होंने क्लास 4 कर्मचारियों को बिजली जाने की स्थिति में तुरंत जनरेटर चलाने के आदेश दिए हुए हैं। हालांकि, आज बारिश के कारण जनरेटर शुरू नहीं हो पाया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह समस्या अस्पताल के इलेक्ट्रिक टेक्नीशियन के रिटायर होने के बाद से ही बनी हुई है। जनरेटर उपलब्ध होने के बावजूद उसे चलाने के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं है, जिससे मरीजों को अंधेरे में उपचार कराना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *