तीन साल बाद उजड़े महादलित परिवार को मिलेगा आशियाना

भास्कर न्यूज |पांडू तीन वर्ष पूर्व मुरुमातु से उजाड़े जाने के बाद पांडू के जर्जर पुराने भवन के बरामदे में कष्टपूर्ण हालत में जिंदगी मुफलिसी में काट रहे दस मुसहर परिवार को जिला प्रशासन के भूखंड और आगे उसपर अंबेडकर आवास बनाने के निर्णय ने उनके जीवन में नया सवेरा लेकर आया है। सूबे के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के संकल्प से इन महादलित दस परिवारों को पांडू के समीप मदनपुर में दस-दस डिसिमल का भूखंड का पट्टा आवंटित होगा। शीघ्र ही उसपर उनका पक्का आशियाना बनेगा। बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसी उद्देश्य से पट्टा वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को 11 बजे दिन में स्थानीय राजकीयकृत प्लस टू कल्याण उच्च विद्यालय के स्टेडियम किया गया है। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री माननीय राधा कृष्ण किशोर, सांसद विष्णु दयाल राम, क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह, जिले की उपायुक्त समीरा एस के अलावा जिले के वरीय पदाधिकारी समेत पांडू की जिप,ब्लॉक प्रमुख सहित सभी दस पंचायत के मुखिया और अन्य पंचायत प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से विस्थापित परिवारों को स्थायी बसावट की दिशा में राहत और पुनर्वास की उम्मीद को मंजिल मिलेगी। प्रखंड सह अंचल प्रशासन के द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है। इस बाबत मुसहर परिवार के मुखिया जितेंद्र मुसहर ने खुशी जताई है।सभी बच्चे सयाने काफी खुश हैं। छतरपुर | अपराधी गिरोह तेजी से सक्रिय हो रहा है। इस तरह के आपराधिक गिरोह में 15 से 25 वर्ष के लड़कों की संख्या अत्यधिक है। अबतक पुलिस द्वारा कई गिरोह के लड़कों को पकड़कर जेल भेज दिया लेकिन जेल से निकलने के बाद उन लड़कों के द्वारा फिर से गिरोह बनाकर आपराधिक घटना को अंजाम देने लगे। इस तरह की आपराधिक गिरोह आगे कोई आपराधिक घटना को अंजाम न दे इसके लिए समाज और प्रशासन के लोगों को जागरूकता अभियान चला कर काउंसलिंग करने की जरूरत है। शहर की दुकान में युवकों को गांजा, अफीम, चरस आसानी से मिल जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *