गढ़वा | जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश मनोज प्रसाद व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव निभा रंजना लकड़ा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार और मेरा युवा भारत गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित जन जागरूकता अभियान के तहत बंशीधर नगर प्रखंड स्थित वृद्धाश्रम में स्वच्छता सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत रमाशंकर चौबे अपने संबोधन से किया। पीएलवी सुधीर कुमार चौबे ने समाज की बुजुर्गों उपेक्षा पर चिंता जताई और युवाओं से अपील किया कि बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। साथ ही उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। पीएलवी तृप्ता भानु ने कहा कि बच्चों को ऐसा संस्कार दिया जाए कि लोग अपने बुजुर्गों को घर में मान सम्मान दें। वहीं वृद्धा आश्रम बनाने की जरूरत ही न पड़े। पीएलवी संगीता सिन्हा ने वृद्ध जनों को संबोधित करते हुए कहा कि वृद्धा आश्रम में रह रहे लोगों को कोई भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उनके लिए हर संभव सहायता किया जाएगा। पीएलवी राम इकबाल चौबे ने संयुक्त परिवार के विघटन पर चिंता जताई। संयुक्त परिवार में बुजुर्गों को ज्यादा महत्व दिया जाता था। पीएलवी जीतेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार, राम बच्चन ने यह शपथ लिया कि वे अपने साप्ताहिक कार्यक्रम में से समय निकाल कर वृद्धाश्रम का दौरा करेंगे। वहीं उनकी समस्या का निदान करेंगे। मौके पर पीएलवी विकास कुमार ने कहा हर सप्ताह वे वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाते समय मौजूद रहेंगे।


