जरूरतमंदों के लिए यह सेवा सामाजिक जिम्मेदारी है : डॉ. असजद

भास्कर न्यूज | गढ़वा चिनिया रोड स्थित मिलाप मेडिकल सेंटर में लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम के तत्वावधान में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 45 मरीजों की जांच की गई। साथ ही उन्हें निःशुल्क दवा भी प्रदान की गई। निःशुल्क चिकित्सा शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच कराने को लेकर लोग सुबह से ही मिलाप मेडिकल सेंटर पहुंचने लगे थे। इस अवसर पर मरीजों ने पंजीकरण कराने के बाद डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श लिया। वहीं निःशुल्क दवा भी ग्रहण किया। शिविर में आए कई मरीजों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें समय पर इलाज मिल जाता है। वहीं आर्थिक समस्या भी उत्पन्न नहीं होती है। उन्होंने कहा कि यह शिविर लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कई लोग आर्थिक समस्या होने की वजह से अपना स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते हैं। जिससे उनका मर्ज बढ़ता जाता है। वहीं संबंधित मरीज को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह शिविर लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। मौके पर लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के सदस्यों ने कहा कि शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। क्लब अध्यक्ष डॉ असजद अंसारी ने कहा कि आज हमलोगों ने चिकित्सा शिविर का आयोजन किए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिए यह सेवा एक सामाजिक जिम्मेदारी है। जिसे वे पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। डॉक्टरों की अनुभवी टीम और क्लब सदस्यों की सेवा भावना ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। यह शिविर न केवल बीमारों के लिए राहत का माध्यम बना, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी प्रबल करता है। शिविर के दौरान मरीजों की जांच शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ शमशेर सिंह व जनरल फिजीशियन डॉ असजद अंसारी, सर्जन डॉ सुमित प्रसाद, डॉ कश्मूर राव द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य उमेश अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता और मिलाप मेडिकल के नर्स और स्टॉफ मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *