अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित बख्तल की चौकी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने दो छोटे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी कर करीब 30 लाख रुपए ठगने का मुकदमा दर्ज कराया है। एक साल पहले बुजुर्ग शमशेर खान ने जमीन बेची थी जिसकी रकम डीएलसी रेट के हिसाब से बैंक खाते में 30 लाख आनी थे,छोटे भाई इसलाम ने बुजुर्ग का बैंक खाता खुलवाया और खाते मे खुद के नम्बर लिंक करवाया लिए,जमीन की रकम आने के बाद एटीएम जारी करवा कर अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर करीब 20 लाख खाते से निकाल लिए।वहीं दूसरे भाई ने धोखाधडी कर चैक लेकर पैसे निकाले। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उसने एक बीघा जमीन एक करोड़ रुपए में बेची थी। यह रकम बैंक खाते में आनी थी। इसी दौरान छोटे भाई इस्लाम (40) ने बड़े भाई शमशेर खान के नाम से बैंक में खाता खुलवाया और उसमें अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा लिया। शमशेर ने बताया जमीन के डीएलसी रेट के हिसाब से लगभग 30 लाख रुपए खाते में आए, जबकि बाकी रकम कैश के रूप में दी गई। बाद में शमशेर ने बाकी रकम भी उसी खाते में जमा करवा दी। इसके बाद छोटे भाइयों इस्लाम और इसब ने मिलकर उस खाते से एटीएम कार्ड बनवाया और छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 30 लाख रुपए निकाल लिए। जब बुजुर्ग को खाते से पैसों की निकासी का पता चला तो वह बैंक पहुंचे, जहां कर्मचारियों ने बताया कि रकम एटीएम के जरिए निकाली गई है व कुछ चैक के द्वारा निकाली गई तब जाकर भाइयों की इस चाल का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय के जरिये इस्तगासे के माध्यम से उद्योग नगर थाने में दोनों छोटे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।


