मुख्यमंत्री ने वनपाल ज्योति प्रसाद को सम्मानित किया:मुरैना में वन्यजीव संरक्षण के लिए अच्छा काम किया; तीसरी बार मिला अवॉर्ड

मुरैना वन मंडल में पदस्थ वनपाल ज्योति प्रसाद दंडोतिया को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा वन्यप्राणी संरक्षण कार्य में अच्छा काम करने के लिए सम्मान किया गया है। उन्हें एक प्रशस्ति पत्र और पचास हजार रुपए का चेक दिया गया। दंडोतिया को यह सम्मान तीसरी बार दिया गया है। इससे पहले उन्हें साल 2018 और 2022 में यह सम्मान दिया जा चुका है। दरअसल भोपाल के वन विहार में वन विभाग के वन प्राणी संरक्षण सप्ताह हर साल आयोजित करता है। यह 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक चलेगा। वन्य प्राणी संरक्षण करने वाले वन कर्मियों को उनके कार्य के लिए उत्कृष्ट कार्य पुरस्कार दिया जाता है। मप्र से तीन वन कर्मी होते हैं चयनित
वन्य प्राणी संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पुरस्कार हेतु समूचे प्रदेश से सिर्फ तीन वन कर्मी ही चयनित होते है। इस बार उन तीन में चंबल से वन पाल ज्योति प्रसाद दंडोतिया, सिवनी हाई फॉरेस्ट से एक और एक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से चयन हुआ। हर साल होने वाले वन्य प्राणी उत्कृष्ठ कार्य पुरस्कार के लिए मप्र के सभी जिलों से वन कर्मियों की एक फाइल स्लाइड तैयार की जाती है जिसे वन विभाग की चयन कमेटी सर्च करती है। वहीं फिर उन तीन वन कर्मियों को चयन करती है। तीन साल में एक बार ही मिलता है पुरस्कार
ज्योति प्रसाद दंडोतिया ने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम हर साल होता है। लेकिन जिस वन कर्मी को यह पुरस्कार मिल जाता है तो उसे दूसरी बार यह पुरस्कार तीन साल तक नहीं मिलेगा। ज्योति दंडोतिया को तीन तीन साल बाद यह पुरस्कार लगातार मिला है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *