पाली में ट्रेन से टकराया युवक, मौत:एक हाथ टूटकर हुआ अलग, जबड़ा भी टूटा

पाली में एक 25-30 साल के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए है।
ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हड़वत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बोमादड़ा रोड पर रेलवे ट्रेक पर शनिवार देर रात को सूचना मिली की ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस पर मौके पर पहुंचे। जहां एक 25-30 साल के जवान युवक की बॉडी पड़ी मिली। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें 160 रुपए मिले। किसी तरह का पहचान पत्र, मोबाइल उसके पास नहीं मिला। मृतक ने लाइट ब्लेक रंग की जींस और सफेद रंग का आड़ी लाइनिंग का शर्ट पहन रखा था। मृतक जोधपुर से काचीगुड़ा जाने वाले एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हादसे का शिकार हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर ट्रांसपोर्ट नगर थाने से ASI राजेन्द्र कुमार और आरपीएफ के एएसआई रामलाल भी मौके पर पहुंचे और मृतक की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *