डोल के विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले,VIDEO:12 घायल, जिला हॉसपीटल में भी दोनो पक्ष आमने-सामने हो गए, पुलिस मौके पर

अलवर जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव बेरेबास में रविवार सुबह खेत के डोल विवाद में लाठी डंडे व जमकर पत्थरबाजी हुई एक पक्ष के लोग खेत में बंदूक भी लेकर पहुंच गए जिसका वीडियो भी सामने आया है।दोनो पक्षों करीब 12 लोगों को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों पक्ष आमने-सामने फिर से झगड़ने लग गए बादमे गांव के लोगो ने बीचबचाव किया है। दोनों पक्षों की तरफ से बगड़ तिराया थाने में शिकायत दे दी है एक पक्ष के जाकरदीन ने बताया की सुबह हमारी डोल पर रहम दीन के परिवार के लोग हल चला रहे थे जिसके बाद हमने रोका तो उन लोगों ने हमला कर दिया जिसके बाद वो लोग लाठी डंडे ले कर आ गए और हमला कर दिया जिसमे बेरे बास गांव निवासी आमीन, शौकत अली, साहब खान, नूरजहां, अंसार और जफ्फी के चोट आई है वहीं दूसरे पक्ष के फहिद खान ने बताया की ये डोल साजे की है ये लोग कब्जा करना चाहते है इस हमले में फहिद पक्ष के रहम दीन, इलियास, रोबिन और आसीब समेत 6 लोगो के चोट आई है के चोट आई है, सूचना मिलते ही बगड़ तिराहा थाना पुलिस भी घटना के बाद में मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। झगड़े के बाद अस्पताल में भी दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए, जिससे स्थिति फिर तनावपूर्ण बन गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में फिलहाल पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की दोबारा झड़प न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *