भारत माला मार्ग पर ट्रोले में लगी आग:ड्राइवर-खलासी सुरक्षित, टाइल लेकर बीकानेर ले जा रहा था

फलोदी जिले के मतोडा पुलिस थाना क्षेत्र में भारत माला सड़क मार्ग पर एक ट्रोले में आग लग गई। हादसे में चालक और खलासी सुरक्षित बच गए। मतोडा पुलिस थाना प्रभारी अमाना राम ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे हुई। ओसियां क्षेत्र से टाइलें भरकर बीकानेर जा रहा एक ट्रोला सिरमंडी के पास भारत माला सड़क मार्ग पर रेलिंग से टकरा गया। टाइलों में घर्षण से हादसा रेलिंग से टकराने के बाद ट्रोले में लदी टाइलों के बीच घर्षण हुआ, जिससे टायरों में आग लग गई। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे ट्रोले को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद ट्रोला नीचे की ओर पलट गया। थानाधिकारी अमाना राम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *