पाली में एक बंद मकान का ताला तोड़ चोर सोने-चांदी के गहन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के वक्त मकान बंद था। परिवार मुम्बई गया हुआ था। पीछे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना पाली जिले के सुमेरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित भारूदा गांव में हुई। जानकारी के अनुसार जिस मकान में चोरी हुई वह नाथूराम ब्राह्मण का है। जो कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ किसी काम से मुम्बई गए। पीछे मकान पर ताला लगा हुआ था। शनिवार रात चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के गहने सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौका मुआयना कर पुलिस जांच में जुटी है। घर से कितना सामान चोरी हुआ है इसकी जानकारी मकान मालिक के मुम्बई से आने के बाद ही पता चलेगा। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों को लेकर ग्रामीण भयभीत है। इससे पहले पुराडा व नोवी गांव में भी चोर गहने, रुपए और बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है।


