दतिया में युवक को घर से बुलाकर गोली मारी, घायल:आपसी रंजिश में आरोपियों ने पहले फोन कर बुलाया, पैर में गोली मारकर भागे

दतिया कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी जेल के पीछे शनिवार देर रात एक युवक को गोली मार दी गई। आरोपियों ने पहले युवक को फोन कर घर से बाहर बुलाया और फिर उस पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गोली युवक के पैर में लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर से बुलाकर की फायरिंग पुलिस के अनुसार, चंद्रशेखर पिता तुलसीदास रायकवार अपने घर पर था। इसी बीच पड़ोसी जितेंद्र वर्मा उर्फ गिट्टे ने उसे फोन कर बुलाया। परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर उसके लिए खाना लेकर गया था। वहां पहुंचते ही गिट्टे और उसके साथियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को फोन कर दी जानकारी घायल ने अपने परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल कर रही है। घायल की मां सुनीता ने बताया कि उनका बेटा मजदूरी करता है और रात को घर पर था। पड़ोसी ने फोन कर बुलाया था, लेकिन वहां क्या विवाद हुआ यह साफ नहीं है। थाना प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा ने बताया- घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। मुख्य आरोपी और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *