विधानसभा अध्यक्ष ने अशोक कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण किया:मुरैना में सांसद रहने नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया था फंड; 25 लाख में बना

मुरैना नगर निगम द्वारा सौंदर्यीकरण के तहत पुराना बस स्टैंड चौराहे पर कीर्ति अशोक स्तंभ लगाया गया है। इसका लोकार्पण मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर महापौर शारदा सोलंकी, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर , नवीन कलेक्टर लोकेश कुमार भी मौजूद रहे। पुराना बस स्टैंड चौराहे पर अशोक कीर्ति स्तंभ स्थापित करने का निर्णय सांसद रहते समय ही नरेंद्र सिंह तोमर ने लिया था। इस स्तंभ निर्माण के लिए सांसद निधि से नगर निगम मुरैना को 25 लाख रुपए भी दिए गए थे। इसका कार्य अब पूरा हुआ था। आज लोकार्पण किया गया। यह बोले विधान सभा अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बोले अशोक कीर्ति स्तंभ आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देगा कि हमारे पूर्वजों ने किस तरह आजादी के लिए संघर्ष किया बलिदान दिया । ऐसा ही अशोक कीर्ति स्तंभ एक श्योपुर जिले में भी बनाया जा रहा है जो जल्द पूरा होगा। महापौर शारदा सोलंकी ने बताया अशोक कीर्ति स्तंभ भारत का स्वाभिमान का प्रतीक है। आज इसका लोकार्पण किया गया है। नगर निगम इसकी देख रेख रखेगा। तत्कालीन सांसद निधि से यह बना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *