जीरापुर में 16 वर्षीय नाबालिग 24 घंटे से लापता:परिजन बोले- बेटी को कोई बहला फुसलाकर ले गया, पुलिस ने तलाश के लिए टीम बनाई

राजगढ़ जिले के जीरापुर में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया है। घटना खारपा रोड इलाके की है।नाबालिग पिछले 24 घंटे से लापता है। नाबालिग के परिजन जीरापुर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। नाबालिग की तलाशी के लिए पुलिस ने टीम गठित की आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 393/2025, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी रवि ठाकुर के अनुसार, नाबालिग की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है। संभावित स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि लड़की को जल्द ही सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *