पलवल में एक्सीडेंट में झारखंड के व्यक्ति की मौत:सामान लेकर पैदल घर जा रहा था; बाइक ने मारी टक्कर, दूसरा घायल

पलवल में मोहना रोड पर अलावलपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे मजदूर की मौत हो गई। चांदहट थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया हे। चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार, अलावलपुर गांव निवासी हर्ष कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि झारखंड के गदवा जिले के पिण्डरा गांव निवासी रामजन्म सिंह पिछले 5-6 वर्षों से उनके पास रहकर मजदूरी करता था और उनके घर पर ही रहता था। तीन अक्टूबर को रामजन्म सिंह पलवल-मोहना मार्ग पर अलावलपुर गांव के बस स्टैंड से घर का सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान कटेसरा गांव की तरफ से अलावलपुर निवासी सुंदर अपनी बाइक तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आया और रामजन्म सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। शिकायतकर्ता हर्ष कुमार ने बताया कि टक्कर के बाद सुंदर अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। हर्ष कुमार ने रामजन्म सिंह को तुरंत एक निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर चांदहट थाना की अलावलपुर चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने हर्ष कुमार की शिकायत पर सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी बाइक चालक की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *