प्रतापगढ़ पहुंचे मदन राठौड़, जवाहर सिंह बेढ़म:पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा को दी श्रद्धांजलि, बोले-उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. नंदलाल मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित करने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के अलावा कई नेता प्रतापगढ़ पहुंचे। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सबसे पहले प्रतापगढ़ पहुंचे, सर्किट हाउस में उन्हें पुलिस विभाग द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा और निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सर्किट हाउस से मंत्री बेढम सीधे अंबामाता स्थित पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा के निवास पर गए। उन्होंने स्व. मीणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राजस्व मंत्री हेमंत मीणा सहित शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। मंत्री बेढम ने कहा, “नंदलाल मीणा जनसेवा और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहे, उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। ”इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी प्रतापगढ़ पहुंचे। वे दिल्ली से रतलाम होते हुए सड़क मार्ग से आए। राठौड़ ने अंबामाता खेड़ा स्थित नंदलाल मीणा के निवास पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की। राठौड़ ने कहा- नंदलाल मीणा सच्चे जननेता थे, जिन्होंने प्रदेश और समाज के विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। ”दोपहर करीब 12:10 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, ओमप्रकाश भडाणा, श्रीचंद कृपलानी, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत और बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. नंदलाल मीणा के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि मीणा ने जनजातीय क्षेत्र में भाजपा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे सात बार विधायक, तीन बार मंत्री और एक बार सांसद रहे, उनका राजनीतिक जीवन सेवा, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा। सभा के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *