डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में दो बाइक की आमने सामने से टक्कर हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही दो व्यक्ति एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए। एक व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है। एक महिला एक बच्चा और एक व्यक्ति को RBM के ICU में भर्ती किया गया है। मरने वाले और घायल एक गांव के थे। एक ही गांव के मृतक और घायल विजेंद्र सिंह निवासी बरताई का नगला ने बताया कि गांव के चरण सिंह (55) उसका बेटा रामेश्वर सिंह (35) एक ही बाइक से गांव से कुम्हेर की तरफ जा रहा थे। वहीं गांव का ही रहने वाला जितेंद्र (30) जितेंद्र की सास गुड्डी (45) और जितेंद्र का बेटा विशेष (6) एक ही बाइक से कुम्हेर से गांव की तरफ जा रहे थे। तभी पिचूमर गांव से सिकरोरी गांव के बीच दोनों की बाइक आमने सामने से टकरा गई। घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल जयपुर रेफर, दो RBM के ICU में एडमिट वहां आसपास काफी लोग मौजूद थे। तभी उन्होंने घटना की सूचना गांव में दी। वहीं तुरंत मौके पर एम्बुलेंस को भी बुलाया गया। सभी घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया। वहीं चरण सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। इसके अलावा जितेंद्र, गुड्डी और विशेष का इलाज आरबीएम अस्पताल में जारी है। रामेश्वर के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। घटना की सूचना कुम्हेर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस के आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि की नींद की झपकी आने से दोनों बाइक आमने सामने टकराई हैं।


