राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता चंदर सिंह सौंधिया का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में उन्होंने किसानों की समस्या को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जिले के भाजपा नेताओं पर कड़ी टिप्पणियां की हैं। “वह रे पुजारी, कहां जाकर छुप गए हो?” रविवार को राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक वीडियो जारी किया। वीडियो में सौंधिया ने कहा, “शिवराज सिंह जी कहते थे कि किसान मेरे भगवान हैं और मैं उनका पुजारी हूं। वह रे पुजारी, कहां जाकर छुप गए हो? अब तो प्रकट होइए।” उन्होंने आरोप लगाया कि राजगढ़ के किसानों को न तो फसल बीमा मिला है और न मुआवजे की राशि, जबकि अन्य जिलों में किसानों को राहत दी जा रही है। राजगढ़ के किसानों के साथ अन्याय चंदर सिंह सौंधिया ने कहा कि राजगढ़ ने भाजपा को पांच विधायक और एक सांसद दिया है, जिनमें से दो मंत्री भी हैं। इसके बावजूद किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने भाजपा नेताओं को “कुंभकर्ण की नींद में सोए” बताया और मुख्यमंत्री मोहन यादव से किसानों के लिए कार्रवाई करने की अपील की। किसानों के बीच चर्चा का विषय बना बयान सौंधिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


