टॉपर तीन स्टूडेंटस को दुबई में एजुकेशन ट्रिप पर भेजेंगे:अलवर में इंटेली माइंड स्कॉलरशिप एग्जाम नवंबर में होंगे, मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलेगा

अलवर में मॉड्यूल्स संस्थान की ओर से स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें टॉप तीन विद्यार्थियों को दुबई एजुकेशन ट्रिप पर भेजा जाएगा। यह परीक्षा नवंबर महीने में आयोजित होगी। इसमें प्रदेशभर के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। परीक्षा का नाम मॉड्यूल्स इंटेली माइंड स्कॉलरशिप टेस्ट रखा गया है। परीक्षा में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं रखी गई है। चौथे से सातवें स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 21-21 हजार रुपए मिलेंगे
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोरव खान ने बताया कि परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। पहला चरण नूह, डीग, खैरथल, तिजारा, अलवर और बहरोड़ में होगा। वहीं दूसरा चरण अलवर में आयोजित किया जाएगा। दोनों चरणों के अंकों के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस स्कॉलरशिप परीक्षा में चार लाख रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। टॉप तीन विद्यार्थियों को दुबई ट्रिप पर भेजा जाएगा। वहीं चौथे स्थान से सातवीं रैंकिंग पर आने वाले विद्यार्थियों को 21-21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। संस्थान ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय शिक्षा अनुभव का अवसर देना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *