जोधपुर में ठगी, सिम हैक कर UPI-ट्रांजैक्शन से निकाले पैसे:शेयर मार्केट से मुनाफा कमाने का झांसा देकर धोखाधड़ी, दो मामले आए सामने

जोधपुर के महामंदिर थाने में धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं। जिसमें पहला मामला यूपीआई ट्रांजैक्शन के माध्यम से धोखाधड़ी करने और दूसरा मामला शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर धोखाधड़ी का है। पहला केस : महामंदिर थाने में सुरेश प्रजापत नाम के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया गया कि 2 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्ति ने उसकी सिम को हैक कर दिया उसके बाद यूपीआई ट्रांजैक्शन के माध्यम से उसके खाते से पैसे निकाल लिए गए। दूसरा केस : महामंदिर थाने में नागराज पुत्र हनुमान गिरी गोस्वामी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें बताया गया कि सितंबर 2024 में आरोपी हीराराम, नरपत राम चौहान, महेंद्र चौहान, जितेंद्र चौहान उर्फ जीतू ने उसके साथ धोखाधड़ी की। उन्होंने पीड़ित नागराज को शेयर मार्केट में रुपए इन्वेस्ट कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया और उसके साथ धोखाधड़ी कर ली गई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *