खरगोन में आरएसएस का शताब्दी वर्ष पथ संचलन:योग-व्यायाम गतिविधियों के साथ शुभारंभ; 20 बस्तियों के 5000 स्वयंसेवक हुए शामिल

खरगोन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने स्थापना के 100 वर्षों के जश्न के रूप में रविवार को संचलन आयोजित किया। इस कार्यक्रम में शहर की 20 बस्तियों से लगभग 5000 स्वयंसेवक शामिल हुए। पथ संचलन की शुरुआत उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक 1 से हुई। घोष की मधुर ध्वनि के साथ शहर में निकला पथ संचलन स्वयंसेवकों ने घोष की मधुर ध्वनि के साथ कदमताल करते हुए लगभग 5 किलोमीटर तक शहर का भ्रमण किया। रास्ते में प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और बस्तियों में रंगोली बनाई गई और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान “वंदे मातरम्” और “देश का हिंदू कैसा हो, वीर शिवाजी जैसा हो” जैसे नारे भी लगाए गए। सुबह की योग-व्यायाम गतिविधियों के साथ शुभारंभ संचलन से पहले सुबह 10 बजे आयोजन स्थल पर योग, व्यायाम और आसनों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रांत प्रचारक राजेंद्र मोहन ने शताब्दी वर्ष के महत्व और सामाजिक एकता पर अपने विचार साझा किए। देखें आयोजन की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *