कपूरथला में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, तरनतारन और लुधियाना के रहने वाले; 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

कपूरथला पुलिस ने ढिलवां क्षेत्र में हाईटेक नाके पर तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 275 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना ढिलवां में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एएसआई लखविंदर सिंह के नेतृत्व में हाईटेक नाका टीम टोल प्लाजा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अमृतसर की ओर से एक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक (PB-46-AM-4147) पर तीन युवक आते दिखे। 2 तरनतारन के, 1 लुधियाना का रहने वाला शक के आधार पर उन्हें रोका गया और पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान अर्शदीप सिंह (निवासी तरनतारन), गुरदेवपाल सिंह (निवासी लुधियाना) और जशनप्रीत सिंह (निवासी तरनतारन) के रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवकों और उनकी बाइक की तलाशी ली, जिसमें 275 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद तीनों नशा तस्करों को बाइक सहित हिरासत में लेकर थाना ढिलवां में बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। 2 दिन के पुलिस रिमांड पर जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *