पावटा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला जलाया। यह प्रदर्शन एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ और अन्य गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष महादेव यादव की अध्यक्षता में पावटा के मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया गया। युवा नेता ओपी बायला ने इस दौरान कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित कई कार्यकर्ताओं को अनुचित तरीके से गिरफ्तार कर हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। उन्होंने इसे प्रताड़ित करने की मंशा बताया। प्रदर्शन में एसटी मोर्चा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुर्जर, कांग्रेस नेता बजरंग यादव, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शेखावत, मंडल अध्यक्ष सागर वर्मा, मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश बाकोलिया, ब्लॉक संगठन महामंत्री अजय सैनी, समाजसेवी गणेश सैनी और सुरेंद्र मीणा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


